अमेरिका ये नही चाहता है की भारत रूस से S-400 मिसाईल ले और इसे रोकने के लीये अमेरिका भारत पर प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दे रहा है. अमेरिका ने कहा है की " अगर भारत सरकार रूस से हथियार खरीदती है तो हो सकता है की अमेरिका भारत को महत्व ना दे और हो सकता है की भारत को प्रतिबंध का भी सामना करना पड़े आगे अमेरिका ने कहा की भारत और अमेरिका एक अच्छे दोस्त है इसीलिए बीच का कोई रास्ता निकाला जायेगा " अब आप सोच रहे होंगे की एक तरफ अमेरिका भारत को अपना एक अच्छा दोस्त बता रहा है और वही दूसरी तरफ भारत पर प्रतिबंध भी लगाने की बात कर रहा है. अमेरिका के ईरान पे प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिका ने भारत पे दबाव बनाया ईरान से तेल नही खरीदने के लिए और अब दबाव बना रहा है रूस से हथियार नही खरीदने के लिए. अब हम आपको बताने जा रहे है आखिर अमेरिका ही क्यों भारत पे दबाव बना रहा है, इंग्लैंड, फ्रांस या फिर कोई और देश भारत पे क्यों दबाव नही बना रहें है ?
अमेरिका मे डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद 2017 मे वाहा एक कानून पारित किया गया जिसका नाम है Countering America's Adversaries Through Sanctions Act . इस कानून को ईरान, नॉर्थ कोरिया और रूस के ऊपर लगा दिया गया जिसके बाद अगर कोई भी देश, तेल या फिर रक्षा संबंधित डिल ईरान, नॉर्थ कोरिया या फिर रूस से करेगा तो उस देश पर अमेरिका प्रतिबंध लगा सकता है और इसी कानून के तहत अमेरिका भारत पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दे रहा है.
लेकिन वो प्रतिबंध नही लगा सकता है क्यों की अमेरिका भी जनता है ये 2001 वाला भारत नही है, आज भारत के पास विकल्पों की कमी नही है और आज पूरे विश्व मे अगर कोई चीन को आँख दिखा सकता है तो वो भारत ही है दूसरे किसी देश मे इतनी हिम्मत नही है की वो चीन को आँख दिखा सके. इसीलिए अमेरिका सिर्फ धमकी दे सकता है इससे ज्यादा वो कुछ नही कर सकता है.
0 Comments